बढ़ापुर ।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में में ढोल-नगाड़ों एवं डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों की धुन के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सुसज्जित आकर्षक झांकियों व अखाड़े के खिलाड़ियों के करतब ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला कमेटी के तत्वावधान में नगर में शोभायात्रा निकाली जा रही है।दोपहर बाद शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह ने शिव मंदिर से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, कंस, श्रीराम बजरंग बली हनुमान, देवकी-वासुदेव कारागृह, माता यशोदा, भगवान शिव और अघोरी बाबा व डांडिया खेलते कलाकारों आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और अखाड़े के खिलाड़ियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समाचार दिए जाने तक शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई निकाली जा रही है। जिसका समापन भी शिव मंदिर चुन्नीवाला पर ही होगा। शोभायात्रा मेंअखाड़े के उस्ताद महिपाल सिंह, रोहिताश सिंह, प्रमोद कर्ण, सोनू उपाध्याय, चंद्रपाल सिंह, डॉ.राजपाल सैनी, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, शुभम पाल, संदीप गिल्होत्रा, सुभाष गोयल, सभासद राहुल कश्यप, नितिन प्रजापति आदि मौजूद रहे, तथा सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पुलिस मुस्तैद रही।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।