राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

गोल्डन बैल्स स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन

भोपाल सिंह 23 Oct 2026 36 Views 2 min read बिजनौर
गोल्डन बैल्स स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन
गोल्डन बैल्स स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन

स्योहारा । ठाकुरद्वारा रोड स्थित स्योहारा गोल्डन बैल्स  इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को गाइडेंतरा कंपनी शिक्षा मेला द्वारा ‘द एजुक्वेस्ट एजुकेशन फेयर’ का आयोजन किया गया। इसमें दस विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया जिसमें विद्यार्थियों को CUET, NEET, JEE और नए ज़माने के कोर्सेज की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल निर्देशक सरदार गुरविंदर सिंह,प्रधानाचार्य शेखर सिंह और सीनियर कोऑर्डिनेटर शिवम ठाकुर के द्वारा फीता काटकर कर  की गई। इसके बाद उन्होंने छात्र -छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप अपने को कभी किसी से कम न समझे। हर कोई किसी न किसी क्षेत्र में माहिर होता है।करियर काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य  छात्रों को उनकी व्यक्तिगत क्षमता, स्किल्स और रूझानों के आधार पर सही स्ट्रीम या कोर्स चुनने में मदद करना हैं। AI, डिजिटल मीडिया और आधुनिक सेक्टर में आने वाले नए अवसरों से छात्रों को अवगत कराना है।माता-पिता या साथियों के दबाव में आकर गलत कोर्स चुनने जैसी समस्याओं से बचाना है।यूनिवर्सिटी एक्सपर्ट्स ने स्कूली छात्रों को सिर्फ पारंपरिक कोर्सेज ही नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग और स्किल-बेस्ड कोर्सेज की भी जानकारी दी। इस एजुकेशन फेयर में देहरादून, ग्रेटर नोएडा चंडीगढ़ और ऋषिकेश की देवभूमि,जी.एल.ए,अल्पाइन,जी.एन.आई.ओ टी,ग्राफिक एरा,शारदा, डी. आई. टी., एस आर एच यू,चितकारा,चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया।स्कूल के निर्देशक और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को इस करियर काउंसलिंग यूनिवर्सिटी कार्यशाला से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया  कि 10वीं व 12वीं के बाद सही विषय और करियर चुनने में आसानी होती है।
कॉलेज की रेटिंग, प्लेसमेंट,फीस स्ट्रक्चर, उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति और लोन विकल्पों की सटीक जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया  कि अपने हुनर को पहचाने और फिर उस तरफ बढ़े, सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर सीमा, अनुज, गौरव,विनीत, आरिफ़,मयंक आदि शिक्षक गण उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।