राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

बसपा नेता राजेश कुमार सैनी ने बूथ का लिया जायजा

भोपाल सिंह 24 Oct 2026 99 Views 2 min read बिजनौर
बसपा नेता राजेश कुमार सैनी ने बूथ का लिया जायजा
बसपा नेता राजेश कुमार सैनी ने बूथ का लिया जायजा

स्योहारा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के उच्च निर्देशों एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में आज, 24 अक्टूबर 2026 को धामपुर विधानसभा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बसपा नेता राजेश कुमार सैनी ने धामपुर विधानसभा (क्षेत्र संख्या 20) के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथ संख्या 45 और 46 पर सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कैडर कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आगामी चुनावी रणनीतियों तथा जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर गहन चर्चा की।पार्टी के बूथ स्तर के प्रबंधन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे समन्वय स्थापित करने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की घोषणा की गई बूथ संख्या 46 (BLO) सीमा रानी बूथ संख्या 45 (BLO) हेमराज सिंह बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके तहत धामपुर विधानसभा के पूर्व महासचिव पद पर राजेश कुमार सैनी और विधानसभा संयोजन की जिम्मेदारी अर्जुन सिंह 'राव' को दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ बहन मायावती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।