राज्य व शहर

नर सेवा नारायण सेवा - नवदीप चौधरी

भोपाल सिंह 01 Sep 2026 65 Views 2 min read बिजनौर
नर सेवा नारायण सेवा - नवदीप चौधरी
नर सेवा नारायण सेवा - नवदीप चौधरी

बिजनौर, बजरंग दल के जिला संयोजक नवदीप चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ताओं ने आर्य सुगंध संस्थान दिव्यांग आश्रम में 140 बच्चों के साथ केक काट कर सभी बच्चों को रात्रि भोज कराया गया जिसमें आश्रम की प्रबंधक श्री मति कमलेश आर्या जी ने बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का तिलक चंदन कर स्वागत किया, बजरंग दल के जिला संयोजक अरुण चौधरी ने बताया कि अब से सभी कार्यकर्ता अपना जन्मदिन इसी पर आश्रम में आ कर बच्चों के साथ मनाया करेंगे, बजरंग दल समाज के बीच में सेवा के कार्य भी करता है जैसा पौधा रोपण, स्वास्थ्य शिविर, इसी प्रकार अब से समय समय पर आश्रम में बच्चों के लिए भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया करेगा,उधर जिला सुरक्षा प्रमुख बिजनौर अभिषेक त्यागी ने बताया,सेवा परमो धर्मः!जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन अपने विशेष दिन को समाज सेवा और पुण्य के कार्य में समर्पित कर देना ही असली सनातन संस्कृति की पहचान है। आज बड़े भाई नवदीप के जन्मदिन के पावन अवसर पर आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर अनाथ आश्रम पर बजरंग दल की पूरी टीम ने एकत्र होकर मासूम बच्चों को भोजन कराया और उनका स्नेहमयी आशीर्वाद प्राप्त किया।इन बेसहारा और दिव्य बच्चों के चेहरे पर खिलती मुस्कान ही हमारी असली पूँजी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना और उनकी निस्वार्थ सेवा करना ही हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है।रात्रि भोज कराने वालों में बजरंग दल जिला संयोजक अरुण चौधरी, जिला सह संयोजक नवदीप चौधरी, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक त्यागी,जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रजत चौधरी,जिला गौ रक्षा आंदोलन प्रमुख धामपुर हर्ष चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष बिजनौर स्पर्श चोपड़ा,प्रखंड मंत्री नांगल जितेश सहल, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख शिवम कुमार, निगम,देवांश,अंकित, लक्की आदि रहे।

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।