राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

रोटरी क्लब द्वारा 'दो बूंद जिंदगी की' पोलियो जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

भोपाल सिंह 24 Oct 2026 18 Views 2 min read बिजनौर
रोटरी क्लब द्वारा 'दो बूंद जिंदगी की' पोलियो जागरूकता रैली का भव्य आयोजन
रोटरी क्लब द्वारा 'दो बूंद जिंदगी की' पोलियो जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

 मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ की निर्देशन में पूरे मंडल के 126 क्लब ने निकाली रैली

 

​स्योहारा।रोटरी क्लब स्योहारा सम्पूर्ण द्वारा समाज में पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "दो बूंद जिंदगी की" पोलियो जागरूकता रैली का भव्य आयोजन शनिवार क़ो किया गया।रैली का शुभारंभ गायत्री देवी शिक्षण संस्थान से प्रातः 10:00 बजे किया गया।यह जागरूकता रैली स्कूल से प्रारंभ होकर मोहल्ला चंचलपुरियान, गुरुद्वारा,शिवाजी मार्किट, शाही मार्किट, स्टेशन रोड होती हुई वर्मा मेटरनिटी नर्सिंग होम पर पहुँची।यहाँ पर क्लब के पदाधिकारियों डॉ मनोज कुमार वर्मा, डॉक्टर शाश्वत वर्मा, प्रेजिडेंट कान्ता प्रसाद पुष्पक, क्लब सचिव हरिओम सिंह हैरि,डॉक्टर रिसालत चौधरी, युवा कमेटी के चैयरमेन समीर रस्तोगी, क्षितिज अग्रवाल, ऋषभ जैन, आकाश जैन, शगुन दुआ, कोषाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोटारियन विजेंद्र सिंह पाल, रोटारियन देवेंद्र सिंह आदि ने पोलियो उन्मूलन पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सदस्यों ने आम यात्रियों को पोलियो की दवा पिलाने के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा विस्तृत जानकारी दी।रैली में एनसीसी के आरएसपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया पोलियो को भगाना है भारत को पोलियो मुक्त बनाना है, के नारों के साथ बच्चे अपने हाथों में होल्डिंग और बैनर लिए हुए चल रहे थे। शिवाजी मार्केट में मनोज छाबड़ा ने रैली का स्वागत किया। रैली में मीडिया कर्मियों ने भी अपना पूर्ण योगदान दिया।गायत्री देवी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य पर्ल रस्तोगी  अध्यापक,अभिषेक,तारा रानी,रचना एवं छात्राओं मे,सुम्मैया,नैना अरोड़ा,फैज 

अली,ओमेश्वर अनम,शिफानाज,अरहमा अयान,अवनी,काशिफा नशरा,माही,कशिश,साक्षी रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉक्टर बृजेश स्नेही,वीर सिंह, डॉ राजेश,रोटेरियन पदाधिकारी सदस्य नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।