राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

सहायक विकास अधिकारी अनील कुमार ने किया औचक निरीक्षण

भोपाल सिंह 24 Oct 2026 28 Views 2 min read बिजनौर
सहायक विकास अधिकारी अनील कुमार ने किया औचक निरीक्षण
सहायक विकास अधिकारी अनील कुमार ने किया औचक निरीक्षण

स्योहारा। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार द्वारा विकास खण्ड स्योहारा की विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सुमालखेड़ी, सदाफल तथा गोविन्दपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसका मौके पर एडीओ (पंचायत) द्वारा खुद निरीक्षण किया गया।ग्राम सुमालखेड़ी में सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर की जांच के समय पंचायत सहायक पूजा रानी उपस्थित मिलीं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत पाईन्दापुर के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र और मतदाता सूची पुनरीक्षण बूथ का भी निरीक्षण हुआ। बूथ पर बीएलओ ने बताया कि अब तक नए मतदाता बनने के लिए 06 फॉर्म, नाम काटने के लिए 02 फॉर्म और नाम संशोधन के लिए 10 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।प्राथमिक विद्यालय में कुल पंजीकृत 41 बच्चों में से 38 बच्चे उपस्थित पाए गए। मौके पर प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार, बबीता रानी (शिक्षामित्र) और 03 अन्य शिक्षामित्र उपस्थित मिले। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) बनाने के लिए 01 रसोइया नियुक्त है, जिसे जुलाई 2026 तक का मानदेय मिल चुका है। वहीं, आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में पाया गया कि 03 से 06 वर्ष के 18 बच्चे, 13 गर्भवती महिलाएं, 09 धात्री महिलाएं और 06 माह से 03 वर्ष के 73 बच्चे पंजीकृत हैं। जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति और सहायिका पूनम कुमारी मौजूद रहीं।निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खण्ड प्रेरक दीपक कुमार, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं पंचायत सहायक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।