किरतपुर/बाहुपुरा भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज और हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम को 3 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं, बुर्जुगों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक बुराइयों, नशा, घरेलू हिंसा, टूटते हुए रिश्तों, के विरुद्ध जन जागरूकता वाहन रैली का निकाली गयी जिसमें सैकड़ो की संख्या में वाहन और लोग शामिल हुए।सर्व प्रथम ग्राम सिसौना स्थित शहीद भूदेव सिंह जी की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी और उसके पश्चात जन जागरूकता वाहन रैली को प्रारम्भ किया गया। ग्राम बाहुपुरा में ग्राम वासियों के द्वारा छतों पर से फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया, पल्लवी चिकारा के द्वारा सभी को तिलक लगाकर मंचासिन कराया गया, दोनों टीमों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया और सभी से पेड़ लगाने की अपील की गयी।मंच की अध्यक्षता अमर शहीद भूदेव सिंह के पिताजी यशपाल सिंह जी ने की और और उनकी वीरता और साहस के बारे में सभी को बताया। मंच संचालन राजकुमार चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सीमा चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद ने सामुहिक रूप से किया, सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और ग्राम वासियों का मंच पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को तृतीय स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी से अपील की।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र चिकारा ने सभी महिलाओं, बुर्जुगों, बच्चों, और युवाओं का अपने गांव में पधारने पर हार्दिक स्वागत और धन्यवाद किया और सभी से संगठन से जुड़ने के लिए अपील की।जिला अध्यक्ष अमित देशवाल ने हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा युवाओं के हित में अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की और आगे की योजनाओं की जानकारी दी।टीम स्वराज जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने महिलाओं के हित में व समाज के हित में टीम के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और सभी से टीम को मजबूत बनाने की अपील की।इस अवसर पर दोनों टीमों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। युवा टीम से हितेश चौधरी, युद्धवीर सिंह, मनोज चौधरी, विकास कुमार, अंकित देशवाल, गौरव सैनी, सोनू सैनी, यशवीर सिंह, पंकज तोमर, राजा, कामेंद्र सिंह, दिलेराम सिंह, नीरज शर्मा, ललित शर्मा, विकास चौधरी, प्रियांशु चौधरी, नूर आलम, जाहिद, इकरार अहमद, इदरीश, संजू कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह, सुबोध चिकारा, रूपेंद्र सिंह, अर्पित, ऋतिक, दिव्यांश, नितिन कुमार, राम आसरे, विनोद कुमार आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे।महिला टीम की तरफ़ से ललिता चौधरी, रेखा चौधरी, निधि चौधरी, मेनका तोमर, रीता देवी, रिंकू चौधरी, पिंकी देवी, उजाला देवी, शीतल रानी, अफसाना, बबीता देवी, उमा रानी, माला देवी, बबली देवी, मंजू, रजनी राजपूत, कविता रानी, मोनी गौतम, राजबाला देवी, मुस्कान खान, सिमरन, रिंकी देवी, राधा देवी, बबीता, रीतू, रेखा, सुमन, माया, अनु, कमला, मिथिलेश, आरुषि राजपूत, रानी, राधा, उमा, सविता, ज्योति, मंजू आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्य क्रम के अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा ने दोनों टीमों की तरफ़ से क्षेत्र वासियों, ग्राम वासियों, आयोजकों, पुलिस प्रशासन, पत्रकार साथियों, एल आई यू विभाग सभी के द्वारा किये गये सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।