राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

गाली-गलौज और धमकी के आरोपों पर गरजे किसान, सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे

भोपाल सिंह 15 Sep 2026 64 Views 2 min read बिजनौर
गाली-गलौज और धमकी के आरोपों पर गरजे किसान, सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे
गाली-गलौज और धमकी के आरोपों पर गरजे किसान, सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे

भाकियू प्रधान जिलाध्यक्ष रामोद कुमार ने दिया प्रार्थना पत्र,निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

 


बिजनौर।नगीना देहात रायपुर गाली-गलौज, धमकी और परिवार के साथ अभद्रता के मामले को लेकर सोमवार को भाकियू प्रधान के जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रामोद कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान नगीना देहात थाने पहुंचे। किसानों की मौजूदगी में रामोद कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।रामोद कुमार ने आरोप लगाया कि गोपाल का पूरा परिवार ईशु मसीह से जुड़ा हुआ है और गांव-गांव जाकर सत्संग के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने तथा धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करता है। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग पुलिस से की। हालांकि, धर्म परिवर्तन से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को उनकी बहन और बहनोई के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद बहन रीता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया। वहीं,15 सितंबर की सुबह फोन पर गाली-गलौज और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।थाने पहुंचे किसानों ने मामले में तत्काल कार्रवाई और रामोद कुमार व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।इस दौरान भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रोहितास सिंह, जिला प्रभारी शमशाद हुसैन गुर्जर, कलीम अहमद गुड्डू, सुनील, प्रमोद, महबूब, जोनी, मोहम्मद अहसान, शकील, रणवीर निराला समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।