राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

स्योहारा पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान, दोपहर 3 बजे तक 69% वोटिंग

भोपाल सिंह 23 Oct 2026 27 Views 2 min read बिजनौर
स्योहारा पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान, दोपहर 3 बजे तक 69% वोटिंग
स्योहारा पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान, दोपहर 3 बजे तक 69% वोटिंग

स्योहारा । मुरादाबाद-बरेली खंड शिक्षक MLC चुनाव 2026 के तहत स्योहारा के आरएसपी इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर कल मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिसके साये में मतदाताओं ने बिना किसी बाधा के अपने मत का प्रयोग किया। इस पोलिंग बूथ पर कुल 428 पंजीकृत मत (वोट) हैं, जिनमें से दोपहर 3:00 बजे तक 296 मत डाले जा चुके थे। प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो दोपहर तक करीब 69% से अधिक मतदान दर्ज किया जा चुका था, जो मतदाताओं के बीच भारी उत्साह को दर्शाता है। इस चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। मतदान केंद्र के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। वे पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदाताओं को प्रेरित करने और उनके चुनावी प्रबंधन से जुड़े कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे। कड़ी पुलिस सुरक्षा और अनुशासन के बीच संपन्न हुए इस मतदान के बाद अब सभी की नजरें चुनाव के अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं। मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी की टीम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विनीत देवरा,अमित कुमार शर्मा, शशांक बिश्रोई, मनोज भटनागर, मास्टर आनंदपाल,विजयपाल सिंह,अनिल कुमार, सुरेश तोमर, नीरज राणा ,खजान सिंह , चंचल शर्मा, पिंटू आदि की उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।