राज्य व शहर BREAKING FEATURED

स्योहारा में गोवंश कटान मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

भोपाल सिंह 03 Sep 2026 42 Views 2 min read बिजनौर
स्योहारा में गोवंश कटान मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
स्योहारा में गोवंश कटान मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

स्योहारा ,थाना स्योहारा पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गांगन नदी के पास मिले थे अवशेषपुलिस के अनुसार, बीती 1 सितंबर 2026 को स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खेड़ी के पास गांगन नदी के किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तारआज, 3 सितंबर 2026 को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:फिरोज (घायल): पुत्र साकिब, निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी, स्योहारा। यह पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।विपिन: पुत्र ऋषिपाल सिंह, निवासी ग्राम कमाला, स्योहारा।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जांच में सामने आया महिला का नाम, मांस बरामदविवेचना के दौरान मामले में एक महिला नूर बानो (पत्नी नौसाद, निवासी ग्राम रहपनपुर, स्योहारा) का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नूर बानो को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2 किलो 50 ग्राम गोवंशीय मांस और पशु कटान के उपकरण (एक लकड़ी का गुटका और 2 रस्सी के टुकड़े) बरामद किए गए हैं।इस कार्रवाई के बाद मुकदमे में पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।