राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

शिक्षक दिवस के अवसर पर पंकज अग्रवाल के आवास पर एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

भोपाल सिंह 05 Sep 2026 31 Views 1 min read बिजनौर
शिक्षक दिवस के अवसर पर पंकज अग्रवाल के आवास पर एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन
शिक्षक दिवस के अवसर पर पंकज अग्रवाल के आवास पर एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

बढ़ापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता पंकज अग्रवाल के आवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा सपा नेता पंकज अग्रवाल की ओर से दर्जन भर से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।शनिवार को सपा नेता पंकज अग्रवाल के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके द्वारा नगर के दर्जन भर से अधिक शिक्षकों जिनमें शिक्षक मोहम्मद असलम, नर सिंह, राशिद मलिक, अंकित गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, मौ० यूनुस,मोहम्मद शहजाद, को सम्मानित किया। मास्टर राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा मोहम्मद उस्मान के संचालन में संपन्न विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से शिक्षा लेने और देश में शिक्षा के स्तर को सुधारने तथा देश का भविष्य संवारने के लिए कार्य के जाने पर बल दिया। विचार गोष्ठी में कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता पंकज अग्रवाल, मोहम्मद इश्तियाक उर्फ आशू, पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन, अखलाक खान, इरशाद मलिक, सुशील कुमार आर्य, सपा नेता खुर्शीद सलमानी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।