राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश पड़ी भारी !

भोपाल सिंह 08 Sep 2026 78 Views 2 min read बिजनौर
तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश पड़ी भारी !
तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश पड़ी भारी !

बिजनौर बुढ़नपुर निवासी युवा पत्रकार एवं समाजसेवी तथा राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन मोहम्मद वसीम  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिचितों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बताया गया कि मोहम्मद वसीम  स्कूटी से फीना मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज - रफ्तार में आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी स्कूटी अचानक - अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी - सामने आई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में भी चिंता का माहौल बन गया। पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़े मोहम्मद वसीम  के घायल होने की खबर सुनकर उनके साथी और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने में जुट गए। वहीं राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबाज अंसारी तथा समस्त राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद वसीम  के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर अपने सामाजिक एवं पत्रकारिता कार्यों में लौटने की दुआ की। परिवार और शुभचिंतकों ने भी लोगों से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने की अपील की है।


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।