स्योहारा। ब्राइटकेयर फाउंडेशन एवं धर्मनंदन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्योहारा के वर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर एवं चाइल्ड हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।शिविर में मुख्य रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ देशवाल (MBBS, MS, DNB, Ortho) तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाश्वत वर्मा (MD, DCH) ने अपनी सेवाएं दीं। दोनों विशेषज्ञों ने लगभग छह घंटे तक लगातार बैठकर मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था का एकमात्र मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। शिविर में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा का भरपूर लाभ उठाया।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।