राष्ट्रीय BREAKING FEATURED

हाजी शहजाद मलिक  को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोनीत

भोपाल सिंह 19 Sep 2026 33 Views 2 min read बिजनौर
हाजी शहजाद मलिक  को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोनीत
हाजी शहजाद मलिक  को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोनीत

बिजनौर। ग्राम मधुपुरा के हाजी शहजाद मलिक जो भावी प्रत्याशी  जिला पंचायत वार्ड नंबर 2 ब्लॉक बुढ़नपुर स्योहारा को समाजवादी पार्टी बिजनौर का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पासा ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।हाजी शहजाद मलिक लगभग पिछले 15 वर्षों से समाजवादी पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके मनोनयन से बुढ़नपुर क्षेत्र सहित पूरे बिजनौर जिले में समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।तो बही हाजी शहजाद मलिक ने  कहा की -मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और जिला अध्यक्ष हनी फैसल जी माननीय विधायक नूरपुर राम अवतार सैनी जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। मेरी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करना, नौजवानों को जोड़ना और समाजवादी पार्टी की नीतियों को हर गांव-हर घर तक पहुँचाना है। मैं 15 साल से पार्टी का सिपाही हूँ और आगे भी पूरी ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करता रहूँगा।"एम आर पासा ने कहा,हाजी शहजाद मलिक एक जमीनी, कर्मठ और वफादार कार्यकर्ता हैं। 15 वर्षों से पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। जिला सचिव बनने पर मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके आने से बिजनौर में समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी और नौजवान बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ेंगे।"


 

संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।