बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ बिजनौर रामोद कुमार ने अमरोहा पहुंचकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष सुबे सिंह डागर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिजनौर जिले की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात में अमरोहा जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया कि 15 अक्टूबर को सभी जिलों के डीसीओ कार्यालयों पर गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।इस अवसर पर बरकत अली, महबूब अली, दीपांशु कुमार, कृष्णा, भोपाल सिंह, प्रमोद प्रधान सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।