राज्य व शहर BREAKING FEATURED

गौतम मौर्य हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग और रंजिश बनी हत्या की वजह

atul kashyap 06 Aug 2026 22 Views 2 min read
गौतम मौर्य हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग और रंजिश बनी हत्या की वजह
गौतम मौर्य हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग और रंजिश बनी हत्या की वजह
शाहजहांपुर। बहुचर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक युवती से जुड़े प्रेम-प्रसंग और उससे उपजी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की रात आरोपियों ने गौतम मौर्य को बहाने से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी समीर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए

#agra
संबंधित खबरें
कमेंट करें

अपनी राय या प्रतिक्रिया यहाँ लिखें।